बच्चों को सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 12:20

Food For Kids Health: बच्चों शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आहार में शामिल करें ये 10 सुपरफूड :-

1- दूध- बच्चे के सही विकास के लिए सबसे जरूरी है दूध. इससे बच्चे को भरपूर कैल्शियम और विटामिन्स मिलते हैं. दूध में फास्फोरस और कैल्शियम होता है जो हड्डी, नाखूनों और दांत को स्वस्थ रखता है. दूध विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत है. बच्चों के स्वास्थ्य के लिए दूध एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है. दूध में आयोडिन, नियासिन, 1 विटामिन-बी6, विटामिन-ए, बी2 और जिंक जैसे तत्व होते हैं. बच्चों के लिए दूध को कंप्लीट भोजन के तौर माना जाता है.

2- केला- बच्चों के लिए केला भी सुपर फूड है. बढ़ते बच्चों को केला जरूर खिलाना चाहिए. केले में विटामिन B6, विटामिन C, विटामिन A, मैग्निशियम, पोटैशियम, बाओटिन और फाइबर होता है. केला में ग्लूकोज अच्छी मात्रा में होता है. बच्चों को तुरंत एनर्जी देने के लिए आप केला जरूर खिलाएं. केला से बच्चे का पेट और डाइजेशन दोनों अच्छे रहते हैं.

3- अंडे- पोषक तत्वों से भरपूर अंडा भी बच्चों की हेल्थ के लिए जरूरी है. बच्चों के सही विकास के लिए रोज अंडा खिलाना चाहिए. अंडे में उच्च मात्रा में प्रोटीन, विटामिन-बी, विटामिन-डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फोलिक एसिड होता है. जिससे बच्चे का दिमाग तेज होता है और कार्य क्षमता बढ़ती है. अंडा एक कम्प्लीट फूड है.

4- ड्राई फ्रूट्स- बच्चों के विकास में मेवा भी अहम योगदान देते हैं. बच्चों को रोज बादाम, काजू, अंजीर और अखरोट खिलाने चाहिए. दिमाग के विकास के लिए बादाम और अखरोट को सबसे ज़रूरी फूड माना जाता है. मेवा खिलाने से बच्चों को एनर्जी मिलती है. इससे शारीरिक विकास में मदद मिलती है. बच्चों की डाइट में आपको डेली नट्स जरूर शामिल करने चाहिए.

5- घी- घी बच्चों के दिमागी विकास के लिए बहुत जरूरी है. डीएचए (DHA) से भरपूर घी में फैट के अलावा एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टिरियल गुण होते हैं. इससे बच्चों की आंखे, इम्यूनिटी और डाइजेशन अच्छा रहता है. घी खाने से बच्चों की हड्डियां मजबूत बनती हैं. घी में फैटी एसिड्स होने की वजह से ये जल्दी पचता है.

6- दही- बच्चों की डाइट में आपको दही जरूर शामिल करनी चाहिए. दही खाने से बच्चों का इम्यून सिस्टम ठीक रहता है और पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं. दही में एंटीबैक्टिरियल गुण होते हैं जिससे बीमारियां दूर रहती हैं. दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस होता है जिससे पेट और दिमाग स्वस्थ रहता है. दही खाने से बच्चों की भूख भी बढ़ती है.

7- फल और सब्ज्यिां- बच्चो के संपूर्ण विकास के लिए फल और सब्जियां बहुत जरूरी हैं. फल और सब्जियों के शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. जिससे शरीर कई तरह के संक्रमणों और बीमारियों से बचता है. फल और सब्जियों में भरपूर पोषक तत्व, विटामिन्स और फाइबर होता है.

8- ओट्स- फाइबर से भरपूर ओट्स आपको कई फायदे देता है. बच्चों की डाइट में आपको ओट्स भी जरूर शामिल करना चाहिए. ओट्स में सॉल्यूबल फाइबर, बीटा-ग्लुकेन होता है जिससे दिल की बीमारियों दूर रहती हैं. ओट्स खाने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है. बच्चों को एनर्जी देने के लिए आप डाइट में ओट्स जरूर शामिल करें.

9- स्वीट पोटैटो- बच्चों की डाइट में आपको स्वीट पोटैटो यानि शकरकंद जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें फाइबर, कैल्शियम और विटामिन ए पाया जाता है. जिससे बच्चों को भरपूर एनर्जी मिलती है. बच्चों को आप फ्राई करके या उबालकर शकरकंद दे सकते हैं.

10- बेरीज़- बच्चों की डाइट में आपको बैरीज भी शामिल करनी चाहिए. बैरीज का स्वाद बच्चों को काफी पसंद आता है. ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रासबेरी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. इनमें पोटैशियम, विटामिन सी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी होता है. बैरीज में फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता. दिमाग और शारीरिक विकास के लिए बेरी बहुत फायदेमंद हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info